देश

UPTET 2026 Result: TET एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी.. 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

UPTET 2026 Result उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। UPTET 2026 की लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 955 केंद्रों पर पांच पालियों में हुई।

 

 

 

परीक्षा नोटिफिकेशन में निर्धारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का पालन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराई गई। रिजल्ट तैयार करते समय आधिकारिक परीक्षा नोटिफिकेशन में निर्धारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का पालन किया गया है। कक्षा 1 से 5 यानी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर पास प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा।

 

1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 सफल

वहीं कक्षा 6 से 8 यानी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा। (UPTET 2026 Result Direct Link) कार्यरत शिक्षकों के परिणाम की बात करें तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 सफल हुए। उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

 

Read more Petrol Diesel Price Today: राखी से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आज क्या है आपके शहर में 1 लीटर का रेट

 

UPTET 2026 Resultआयोग के मुताबिक, अभ्यर्थी अपना UPTET 2026 रिजल्ट आधिकारिक UPESSC वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। UPTET उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि करीब 20 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों वाली इस परीक्षा को निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button