धर्म

Sawan 2026: सावन का आखिरी सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Sawan 2026 24 अगस्त 2024 को सावन महीने का चौथा यानि आखिरी सावन महीने का सोमवार है। सावन महीने के दौरान पड़ने वाले सोमवार का शास्त्रों में बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत कर भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में हर प्रकार के सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं सावन सोमवार का व्रत करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन किस विधि के साथ भगवान शिव की पूजा करें और व्रत का सही नियम क्या है।

 

Advertisement

 

सावन सोमवार पूजा सामग्री

बेलपत्र

भांग

धतूरा

गंगाजल

दूध, दही, शहद

चंदन, अक्षत

धूप-दीप

सफेद फूल

सावन सोमवार पूजा विधि

Sawan 2026सबसे पहले शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करें

इसके बाद शिवलिंग का दूध, दही, शहद से अभिषेक करें

फिर शिवलिंग सफेद फूल, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत, बेलपत्र चढ़ाएं (3 पत्तों वाला)

शिवलिंग के सामने धूप-दीप जलाएं

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें

भगवान शिव को फलों का भोग लगाएं

शिव चालीसा और सोमवार व्रत की कथा पढ़ें

इसके बाद भगवान शिव की आरती करें और मंत्रों का जाप करें।

सावन सोमवार व्रत नियम

सावन सोमवार व्रत में नमक का सेवन न करें

शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें

शिवलिंग पर जल या दूध हमेशा तांबे, पीतल या चांदी के लोटे से ही चढ़ाएं

सावन सोमवार व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन न करें

बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग की तरफ रखें

सावन सोमवार 2026 पूजा मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:27 ए एम से 05:11 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 04:49 ए एम से 05:55 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:57 ए एम से 12:49 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:33 पी एम से 03:24 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:52 पी एम से 07:14 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:52 पी एम से 07:58 पी एम

भगवान शिव के इन मंत्रों का भी करें जाप

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ॐ नमः शिवाय

‘ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

सोमवार व्रत में क्या खाएं?

फल (केला, सेब, पपीता)

दूध और दही

साबूदाना खिचड़ी

कुट्टू या सिंघाड़े का आटा

मखाना

सोमवार व्रत में क्या न खाएं?

अनाज

लहसुन-प्याज

तामसिक भोजन

 

.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button