Health And Fitness: 15 दिनों तक इलायची खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें एक दिन में कितना खाएं?

Health And Fitness इलायची का इस्तेमाल मिठाइयों, चाय और खीर में स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कई लोग इसका सेवन माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह छोटी सी दिखने वाली इलायची सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व यौगिक पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए इलायची के फायदों के साथ एक दिन में कितना खाएं यह भी बताया है ।
इलायची में कौन से पोषक तत्व होते हैं?
इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट के साथ-साथ कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैंगनीज जैसे प्रमुख खनिज और विटामिन सी व बी-कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं जिस वजह से इसे गुणों का खान कहते हैं।
इलायची खाने के फायदे
गट हेल्थ में फायदेमंद: रोजाना दो हरी इलायची चबाने से गट हेल्थ बेहतर होता है। इसमें मौजूद तेल पेट में डाइजेस्टिव एंज़ाइम के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
खराब सांसों से छुटकारा: इलायची, में मौजूद एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ बैक्टीरिया को रोकती है और बदबूदार सांसों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही गम इंफेक्शन और केविटी से भी आपका बचाव करती है।
शरीर में देती है ऊर्जा: दोपहर का खाना खाने के बाद अगर आपको भी नींद आने लगती है तो इलायची का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह पाचन को एक्टिव करती है जिससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती है।
हार्ट की हेल्थ में फायदेमंद: इलायची का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और डायूरेटिक प्रॉपर्टीज़ रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
एक दिन में कितना और कैसे खाएं?
Health And Fitnessडॉक्टर सलीम कहते हैं कि 15 दिनों तक आप रोजाना दो इलायची खाएं। खाना खाने के दस से पंद्रह मिनट के बाद आप इसे चबाएं। आप इसका सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं. रात को सोने से पहले दूध में मिलकर सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती है
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)



