Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

Chhattisgarh news रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य शासन ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में कामकाज बंद रहेगा। अवकाश के कारण स्कूल-कॉलेज समेत अन्य सरकारी संस्थानों में भी नियमित गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी (Public Holiday on 28 August)
Chhattisgarh newsअधिसूचना में भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण के तहत प्रदत्त शक्तियों का उल्लेख करते हुए 28 अगस्त 2026 को कोषालय एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन के दिन प्रदेशवासियों को सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। बैंक और कोषालय बंद रहने के कारण लोगों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्यों की योजना अवकाश को ध्यान में रखकर बनाने की सलाह दी गई है।



