बिजनेस

Gold Silver Rate Today 19 August: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में 5000 रुपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 19 August सोने-चांदी की कीमतों में 19 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 5,772 रुपए गिरकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,196 रुपए कम होकर 1.53 लाख रुपए पर है।

 

read more IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 

 

सोने-चांदी के दाम में गिरावट के 2 मुख्य कारण

 

मुनाफावसूली: पिछले 10-15 दिनों में सोना-चांदी में अच्छी तेजी आई थी। जब कीमतें ऊपर चढ़ती हैं तो कई निवेशक और ट्रेडर्स अपना मुनाफा निकाल लेते हैं। इससे बाजार में बिकवाली बढ़ जाती है और दाम गिरने लगते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी: ब्रेंट क्रूड तेल $91 के ऊपर चल रहा है। तेल महंगा होने से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर पैदा होता है। महंगाई बढ़ेगी तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें ऊंची रख सकता है या बढ़ा भी सकता है। ऊंची ब्याज दरें सोने के लिए नकारात्मक होती हैं

 

इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही

 

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

 

Gold Silver Rate Today 19 Augustवहीं चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.27 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button