बिजनेस

Maruti Suzuki Cars Price hike: Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, 30 हजार रुपये तक महंगी हुई ये गाड़ियां

Maruti Suzuki Cars Price hike अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है. कंपनी ने अगस्त 2026 में अपनी Arena और Nexa रेंज की कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. जून में कीमतें बढ़ाने के बाद यह कंपनी की एक और प्राइस हाइक है. मारुति सुजुकी ने कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह लागत को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है.

छोटी कारों पर कम पड़ा असर

अगस्त की कीमत बढ़ोतरी का असर Arena रेंज की छोटी कारों पर ज्यादा नहीं पड़ा है. Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR की कीमतों में अधिकतम 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं Maruti Suzuki Carry की कीमत भी 2,500 रुपये बढ़ाई गई है.

Swift, Dzire और Tour S भी महंगी

इधर Maruti Suzuki Swift खरीदने वालों को अब 5,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं Dzire और Tour S की कीमतो में वेरिएंट के हिसाब से 5,000 रुपये से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. यानी इन पॉपुलर मॉडल्स को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बजट रखन होगा.

Ertiga और Brezza के दाम भी बढ़े

Maruti Suzuki Ertiga की कीमत में 5,000 से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं कंपनी की पॉपुलर SUV ब्रेजा अब 5,000 रुपये तक मंहगी हो गई है. इसके अलावा Eeco की कीमत में भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Grand Vitara और XL6 भी हुईं महंगी

Grand Vitara की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं XL6 की कीमत 5,000 से 7,000 रुपये तक बढ़ाई गई है. इन दोनों कारों को खरीदने वाले ग्राहको को अब नई कीमत के हिसाब से बजट तैयार करना होगा.

Victoris पर 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी

Maruti Suzuki की Arena रेंज में Victoris पर भी कीमत बढ़ोतरी का असर पड़ा है. कंपनी ने इससे अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 10,000 तक की बढ़ोतरी की है. यह Arena रेंज में अगस्त की बड़ी कीमत बढ़ोतरी में शामिल है.

Nexa की Baleno सबसे ज्यादा महंगी

Nexa रेंज में इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी बलेनो पर हुई है इसके वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 30, 000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. वहीं Fronx की कीमत भी 7,500 रुपये तक बढ़ाई गई है.

Reaf more youtube views news rule: YouTube पर 24 अगस्त से बदल जाएगा व्यूज का खेल, जानिए यूजर्स और Creators को क्या होगा फायदा?

Jimny की कीमत 15 हजार रुपये तक बढ़ी

Maruti Suzuki की ऑफ रोड SUV Jimny भी अगस्त में महंगी हो गई है. कंपनी ने इसके दाम में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. वहीं Maruti Invicto की कीमत में भी वेरिएंट के अनुसार 10,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है.

eVitara भी हुई 20 हजार रुपये तक महंगी

Maruti Suzuki Cars Price hikeकंपनी की इलेक्ट्रिक SUV eVitara की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. इसके दाम 20,000 रुपये तक बढ़े हैं. यह Nexa रेंज में अगस्त की दूसरी सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी है. ऐसे में eVitara खरीदने वाले ग्राहकों को भी अब थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा.

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button