varanasi airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

varanasi airport Firing उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से गलती से गोली चल जाने से दो लोग घायल हो गए। आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ़्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास एक पिस्तौल और मैगज़ीन थी और उसने दोनों हथियारों के बारे में जानकारी भी दी थी। जांच के दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और गोली ज़मीन पर लगने के बाद पास खड़े दो लोगों एक लड़के और एक महिला को जा लगी। घायल महिला एयरपोर्ट की कर्मचारी बताई जा रही है।
Read more LPG e-KYC Last Date: LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन, घर बैठे इन आसान स्टेप्स से फटाफट करें KYC
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि 16 अगस्त को सुबह करीब 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से यात्री पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घायल खतरे से बाहर हैं
जांच के दौरान चली गोली
varanasi airport Firingअधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एयर इंडिया के एक यात्री की बंदूक से गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। यह यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने एक बयान में कहा, “आज, 16.08.2026 को सुबह करीब 9:30 बजे फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहे एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ यात्रा करते समय बताया कि उसके पास हथियार है। हथियार की जांच के दौरान, यात्री की बंदूक से एक गोली चल गई, जिससे AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच चल रही है।



