80th Independence Day: PM मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग, छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू होगी

80th Independence Day प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए फ्री में ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने की भी घोषणा की है।
पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स में ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो।
1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की भी घोषणा की गई।
5-7 साल में पूरे होंगे दशकों से अधूरे काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के सीफूड सेक्टर में दुनिया में आगे बढ़ने की बड़ी संभावनाएं हैं और देश की सी बेल्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत का लक्ष्य मजबूत नींव पर खड़ा है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देशवासियों ने जिस सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, वह आत्मनिर्भर भारत की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी संस्कृति, सोच और काम करने की गति में बदलाव लाना होगा।
80th Independence Dayपीएम मोदी ने भरोसा जताया कि जिन कामों को पूरा होने में पिछले पांच दशक लग गए या जो दशकों से अधूरे हैं, उन्हें अगले 5-7 वर्षों में पूरा करने की क्षमता भारत के पास है। उन्होंने कहा कि देश मिलकर 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार कर सकता है।



