Retail Inflation July 2026: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव – RGH NEWS
बिजनेस

Retail Inflation July 2026: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

Retail Inflation July 2026 खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से जुलाई में खुदरा महंगाई दर मामूली रूप से बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर जून में 4.38 प्रतिशत के स्तर पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में खाद्य महंगाई बढ़कर 5.52 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने जून में 5.32 प्रतिशत थी। इस दौरान खाद्य और पेय पदार्थो की महंगाई भी 5.05% से बढ़कर 5.24% हो गई।

 

 

शहरों की तुलना में गांवों में तेजी से बढ़ी महंगाई

सीपीआई इंडेक्‍स में मासिक आधार पर 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि खाद्य मूल्य सूचकांक में इस दौरान 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जुलाई में शहरों की तुलना में गांवों में महंगाई ज्यादा तेजी से बढ़ी। गांवों में जून के 4.74% की तुलना में जुलाई में महंगाई बढ़कर 4.84% हो गई, जबकि शहर में महंगाई 3.93% से बढ़कर 3.96% हो गई।

 

इस साल, कौन-से महीने में कितनी रही खुदरा महंगाई दर

महीना (2026) खुदरा महंगाई दर (%)

जनवरी 2.75

फरवरी 3.21

मार्च 3.40

अप्रैल 3.48

मई 3.93

जून 4.38

जुलाई में 83.62 प्रतिशत महंगा हुई अदरक, लहसुन ने भी बिगाड़ा बजट

जुलाई में लहसुन, प्याज और अदरक की कीमतों ने काफी दबाव बढ़ाया। जुलाई में प्याज 22.54 प्रतिशत महंगा हुआ, जो जून में 4.73 प्रतिशत महंगा हुआ था। इस दौरान, लहसुन भी 35.36 प्रतिशत महंगा हुआ, जो जून में 17.93% महंगा हुआ था। इसी तरह, जुलाई में अदरक 83.62 प्रतिशत महंगा हो गया, जो जून में भी 50.41% महंगा हुआ था। हालांकि, जुलाई में कुछ सब्जियों की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली। इस दौरान आलू की कीमतें सालाना आधार पर 16.56% कम हुईं। इसके अलावा, भिंडी की कीमतों में 5.52%, मटर की कीमतों में 5.27 प्रतिशत और टमाटर की कीमतों में 4.59% की गिरावट दर्ज की गई।

 

Read more Chhattisgarh news: बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई को लेकर जाहिर की थी चिंता

Retail Inflation July 2026बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को खुदरा महंगाई दर को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में महंगाई संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर लगातार चौथी बार स्थिर रखा था।

Related Articles

Back to top button