छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

Chhattisgarh news सावन माह में झारखंड के वैद्यनाथ धाम में गंगाजल चढ़ाने के लिए दुर्ग से बाबा धाम यात्रा पर निकले गया नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी 31 वर्षीय मणी चंद्राकर की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

जानकारी के अनुसार मणी चंद्राकर रविवार को करीब 35 कांवड़ियों की टोली के साथ दुर्ग से बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। गोंडपारा निवासी अमित पटेल के नेतृत्व में निकली टोली एक हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर बिहार के सुल्तानगंज पहुंची। वहां गंगा स्नान के बाद 10 अगस्त की शाम सभी कांवड़ लेकर पैदल देवघर के लिए रवाना हुए।

 

 

यह भी पढ़ेंCBSE 12th Compartment Result 2026: CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

 

11 अगस्त को सुल्तानगंज से करीब 27 किलोमीटर दूर मनिया मोड़ के पास पैदल यात्रा के दौरान मणी के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। तबीयत बिगड़ने पर साथी कांवड़ियों ने उन्हें रास्ते में स्थित कैंप में रुकवाया और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram Ott Release Date: सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म

 

घटना के बाद पूरी कांवड़िया टोली ने यात्रा स्थगित कर दुर्ग लौटने का निर्णय लिया। मणी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से दुर्ग लाया जा रहा है। गुरुवार सुबह हरनाबांधा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Chhattisgarh newsशिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति के संयोजक एवं निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित समिति सदस्यों ने मणी चंद्राकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वजनों के प्रति संवेदना जताई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button