RBI Action: RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द – RGH NEWS
बिजनेस

RBI Action: RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

RBI Action अगस्त में एक बार फिर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 59 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) का लाइसेंस (CoR) रद्द किया गया है, जो पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में स्थित हैं। इस बात की जानकारी आरबीआई ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर दी है।

 

आरबीआई ने गोली फाइनेंस लिमिटेड, द्वारिका, साउथ वेस्ट दिल्ली का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रिस्टोर करने का फैसला लिया है। यह कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है। चार एनबीएफसी ने अलग-अलग कारणों से खुद अपना सीओआर सरेंडर किया है। इस सूची में शामिल दो कंपनियों का लाइसेंस NBFI बिजनेस से बाहर होने पर रद्द कर दिया है।

 

ये भी पढ़ेंVande Mataram: ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

 

50 से अधिक एनबीएफसी का लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित जिंग इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के नरीमन प्वाइंट में स्थित जमना दास मोराजी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और बुधरानी फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई सिटी के एक्सपेंडिचर कैपिटल लिमिटेड, फ्रेगरेंस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के सिटी गोल्ड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, गोरेगांव ईस्ट में स्थित क्रेडिट वन पेमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और नागपुर के कोतागिरी कमर्स प्राइवेट लिमिटेड रद्द कर दिया है।

 

RBI Actionनई दिल्ली में स्थित पराग कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वा कोक एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और रेनोविजन कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का सीओआर रद्द कर दिया है। तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित विष्णु हरि मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button