मनोरंजन

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार

Mirzapur The Movie द मूवी’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इसके मेकर्स ने चार नए पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं। इन पोस्टर्स में फ्रैंचाइजी के सबसे लोकप्रिय किरदारों की झलक दिखाई है, जिसमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) नजर आ रहे है। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर भी 11 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाला है और इन पोस्टर्स ने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

 

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स में दिखा पुराना भौकाल

ट्रेलर रिलीज से ठीक दो दिन पहले आए ये नए कैरेक्टर पोस्टर्स फ्रैंचाइजी के लिए एक यादगार पल की तैयारी का संकेत देते हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस सीरीज की पसंदीदा दुनिया को पहली बार बड़े पर्दे पर ला रही है। उम्मीद है कि ट्रेलर दर्शकों को उस पैमाने, टकराव और ड्रामे की पहली झलक दिखाएगा जो उन्हें सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।

 

 

Read more Brazil Helicopter Crash: बड़ा हादसा; उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत सभी सवारियों की गई जान

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के अहम किरादरों के नाम से उठा पर्दा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों को सीरीज में बनी दुनिया में वापस ले जाती है और फ्रैंचाइजी में गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया जैसे कई जाने-पहचाने किरदार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इनके साथ-साथ फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. भी नजर आएंगे। इसमें चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

 

 

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ कब होगी रिलीज

Mirzapur The Movieअमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी भी को-प्रोड्यूसर हैं। इसका ट्रेलर 11 अगस्त को आएगा, जबकि फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button