CG Weather Today: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Today: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मानसूनी एक्टिविटी में धीरे-धीरे कमी आएगी और 3 दिन बार बारिश का असर कमजोर पड़ने लगेगा।

 

24 घंटे के दौरान भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र पिछले 24 घंटों में कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर होगा। इसके प्रभाव से फिलहाल प्रदेश में नमी बनी रहेगी, लेकिन अगले 2 दिनों में बारिश का असर कम होने लगेगा।

 

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

31 जुलाई

दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश।

 

1 अगस्त

बारिश का दायरा सिमटेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी रह सकती है।

 

2 अगस्त

पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। अधिकांश जिलों में मौसम मेघमय रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 2 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 32 महीने का पेंशन एरियर देने के आदेश, 120 दिन में भुगतान के निर्देश

 

read more CG School Exam Schedule: छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

 

 

 

तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

CG Weather Todayछत्तीसगढ़ मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। लगातार बादल और रुक-रुककर होने वाली बारिश से लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button