Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी.. भयंकर बारिश की चेतावनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी.. भयंकर बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून मेहरबान है। अलग अलग जिलों में हर दिन बारिश हो रही है। इसी कड़ी में रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले के लिए रेस अलर्ट जबकि बिलासपुर, रायपुर और जांजगीर-चाम्पा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Read more Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

 

ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

 

 

 

मौसम विभाग के विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि

Chhattisgarh newsगरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। (Heavy Rain Red Alert Chhattisgarh) बात अगर अगले दो दिन की करें तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी

Related Articles

Back to top button