CBSE 10th Re-Evaluation: CBSE 10वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, रीवैल्यूऐशन की तारीख और फीस घोषित

CBSE 10th Re-Evaluation केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं के लिए रिजल्ट फैसिलिटी शुरू कर दी है। बुधवार को इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है। जो भी छात्र 10वीं मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में शामिल हुए थे, वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 5 अगस्त से परीक्षा संगम पोर्टल
मुख्य परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित हुआ था। वहीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई को जारी हुआ था। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में मार्क्स वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन शामिल है। इस बार कक्षा दसवीं के लिए पुनर्मूल्यांकन संबंधित नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
जान लें नए नियम
जो छात्र केवल मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे,वे मुख्य परीक्षा के किसी भी विषय के आंसरबुक लिए आवेदन कर सकते हैं। आंसर बुक की फोटोकॉपी प्राप्त होने के बाद स्टूडेंट्स मार्क्स वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में शामिल हुए थे मुख्य परीक्षा/दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में किसी एक दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि किसी भी विषय के किए मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा में से किसी एक के आंसरबुक पर मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अनुमति होगी।
महत्वपूर्ण तारीखें जान लें
CBSE 10th Re-Evaluationउत्तर पुस्तिकाओं के की स्कैन की गई कॉपी के लिए आवेदन का मौका 5 से लेकर 9 अगस्त तक दिया जाएगा। प्रत्येक विषय 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा l मार्क्स वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन की तारीख 6 अगस्त से लेकर 19 अगस्त निर्धारित की गई है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रत्येक आंसर बुक पर 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना। पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस का भुगतान करना होगा।


