Debit Card Rules: सरकारी बैंक ने बदले ATM-डेबिट कार्ड के नियम, 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम – RGH NEWS
बिजनेस

Debit Card Rules: सरकारी बैंक ने बदले ATM-डेबिट कार्ड के नियम, 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम

Debit Card Rules केनरा बैंक पब्लिक सेक्टर प्रमुख बैंकों में से एक है। यदि आपका भी अकाउंट इस बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक ने डेबिट कार्ड और एटीएम से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। कुछ सेवाओं के लिए शुल्क में वृद्धि, तो कुछ के लिए कटौती की गई है। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

 

डेबिट कार्ड इश्यूएंस शुल्क में बदलाव किया गया है। फ्री लिमिट से अधिक के लिए ग्रीन पिन रीजेनरेशन शुल्क में कटौती की गई है। 1 सितंबर से ग्राहकों ग्रीन पिन रीजेनरेट करने के लिए केवल 5 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा। वर्तमान में अलग-अलग कार्ड वेरिएंट क्लासिक/स्टैंडर्ड, प्लेटिनम, बिजनेस और सिलेक्ट/वर्ल्ड डेबिट कार्ड के लिए ग्राहकों को 23 रुपये शुल्क का का भुगतान करना पड़ता है।

 

ये भी पढ़ेंE20: E20 पेट्रोल पर गरमाई सियासत, आज PM आवास तक मार्च निकालेंगे केजरीवाल

 

ATM से जुड़े नए नियम

ATM ट्रांजेक्शन संबंधित सर्विस चार्ज में भी बदलाव किए गए हैं। केनरा बैंक के एटीएम से अब ग्राहकों को एक कैलेंडर महीने में केवल 5 फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। वर्तमान में फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 6 है। यह बदलाव केवल सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स पर ही लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रांजेक्शन की अधिकतम सीमा अभी भी 8 रहेगी।

 

सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज

केनरा बैंक के एटीएम से लिमिट से अधिक वित्तीय लेनदेन होने पर अब अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा। चार्ज को बढ़ाकर 23 रुपये+जीएसटी कर दिया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा। वर्तमान में शुल्क 20 रुपये प्लस जीएसटी है। इसमें यूपीआई कैश विड्रोल को भी शामिल किया गया है। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए कोई बदलाव नहीं किया है।

 

Debit Card Rulesफ्री लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर यदि ग्राहकों के खाते में पर्याप्त राशि नहीं रहती है, तो ऐसी स्थिति में अब 23 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा। वर्तमान में शुल्क 17 रुपये प्लस जीएसटी है। 1 सितंबर से यह बदलाव केनरा बैंक के साथ-साथ अन्य बैंकों के एटीएम से जुड़े लेनदेन पर भी लागू होगा

Related Articles

Back to top button