Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी...रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वही आज भी मौसम सुहावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। 26 और 27 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 

इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Chhattisgarh samachar विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर जैसे जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान IMD ने लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60-80 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

 

इस जिलों में भी होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert साथ ही मौसम विभाग ने बस्तर डिवीजन के सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर जिलों के साथ-साथ दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा और कोरबा जिलों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

 

read more CG ED IT Raid: छत्तीसगढ़ में ED और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी राजकुमार सर्राफ के घर सुबह 4 बजे छापा

 

 

लोगों के लिए IMD की अपील

Chhattisgarh samachar वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button