Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू

Maruti Suzuki Brezza facelift न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी ने भारत में फेसलिफ्टेड ब्रेजा लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये है. मारुति सुजुकी की इस नई कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन है.
कार लवर्स के लिए मारुति कंपनी एक बड़ी गुडन्यूज़ लेकर आई है. न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी ने भारत में फेसलिफ्टेड ब्रेजा लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये है. मारुति सुजुकी की इस नई कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन है. फेसलिफ्टेड ब्रेजा के जरिए मारुति का मकसद कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाना है. मारुति की इस नई कार का मुकाबला टाटा Nexon, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसी गाड़ियों से है.
ये भी पढ़ें: CGPSC: CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
क्या है नया?
मारुति सुजुकी ने गाडी के फ्रंट लुक पर काफी काम किया है. इसमें रीडिज़ाइन की गई ग्रिल, बदले हुए हेडलैम्प्स और नया बम्पर है, जिसमें तिकोने फॉग लैम्प हाउसिंग दिए गए हैं. SUV में नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी गाड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. वहीं गाड़ी के केबिन में डुअल-टोन ब्लैक-एंड-ब्राउन थीम और बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी है. ये SUV LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वैरिएंट्स में मिलेगी.
नए फीचर्स में क्या है?
गाड़ी के नए फीचर्स बेहद धमाकेदार हैं. इसकी फीचर लिस्ट बेहद लंबी है. गाड़ी में हवादार और पावर्ड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर और एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील है. ब्रेजा के नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है, जिसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि ब्रेजा के नए SUV वर्जन को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
इंजन में क्या बदलाव किए?
Maruti Suzuki Brezza faceliftमारुति सुजुकी ने ब्रेजा के अपग्रेडेड वर्जन में अब भी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 102 hp की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. मारुति ने इसमें CNG का ऑप्शन भी दिया है. वहीं कंपनी ने इसमें अंडरबॉडी टैंक दिया है, जिससे बूट स्पेस काफी बचता है. ब्रेजा के नए मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी फिट किया गया है, जो 110 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. ये छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है. वहीं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मौजूद रहेंगे.



