छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ का अब ये जिला हुआ कंप्लीट अनलॉक….कलेक्टर ने जारी किया आदेश….*

छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला भी अब अनलाक हो गया है। अब दुकानें और बाजार अपनी सुविधा के अनुसार व्यापारी खोल सकेंगे। कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। नये आदेश में चौपाटी को भी खोलने का आदेश दे दिया गया है। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिले टोटल अनलॉक हो चुके हैं।वैवाहिक कार्यक्रम, होटल, रेस्टोरेंट व बाजार अब अपनी सुविधा के अनुसार कारोबारी संचालित करेंगे। विकली लॉकडाउन को भी खत्म कर दिया गया है।



