Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, राजभवन घेराव मामले में कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, राजभवन घेराव मामले में कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार की शाम कांग्रेस के नेताओं राजभवन का घेराव किया था। वहीं अब राजभवन घेराव और धरना-प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय कार्य में बढ़ा डालने, शांति व्यवस्था भंग करने और आम रास्ता बाधित करने सहित कई आरोपों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

read more Samsung: Samsung ने गैलेक्सी जेड सीरीज के तीन नए फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, नीरज पांडे, अमित शर्मा, संस्कार पांडे, तारीख अनवर, कुणाल दुबे, प्रशांत गोस्वामी और रामायण सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। (FIR Against Congress Workers) इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 126(2), 132, 191(2) और 221 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यों किया था प्रदर्शन

Chhattisgarh top news: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात राजभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button