Chhattisgarh news: राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

Chhattisgarh news दिल्ली में पीएम आवास के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के साथ धरना दे रहे थे। वहीं इस प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने के लिए मिला। दरअसल, राहुल गांधी के समर्थन में एमपी कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर के भीतर ही धरना शुरू कर दिया। विपक्ष ने सदन में NEET परीक्षा और दिल्ली में छात्रों से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उस दौरान विधानसभा में मौजूद थे, जबकि कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर राजभवन के सामने प्रदर्शन की तैयारी की गई है। ( स्थिति को देखते हुए राजभवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

इस बीच, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर राजभवन के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

NEET का मुद्दा विधानसभा की कार्यवाही से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं

Chhattisgarh newsआपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा सदन में कहा कि, NEET का मुद्दा विधानसभा की कार्यवाही से सीधे तौर पर जुड़ा विषय नहीं है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। मंत्री के इस रुख से कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और विरोध दर्ज कराने के लिए विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने इसे छात्रों के मुद्दों की अनदेखी बताया, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे राजनीतिक प्रदर्शन करार दिया। इस मुद्दे को लेकर सदन के भीतर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button