बिजनेस

Kisan Mahapanchayat: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू: पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सिंघु और शंभू बॉर्डर सील

Kisan Mahapanchayat  भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर आज किसानों ने मोर्चा (Delhi Kisan Protest) खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों को मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। (Farmer Protest Today) किसानों की करीब पांच बसों को दिल्ली की ओर बढ़ने नहीं दिया गया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

 

बसों में सवार होकर निकलने किसान

Kisan Mahapanchayat Live जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पंजाब के पटियाला सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने बस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोक दिया गया। किसानों की इस आंदोलन की वजजह से बहादुरगढ़ बाईपास के पास यूईआर लंबा जाम लग गया है। जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी तैनाती

किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। घग्गर नदी पर भी पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। किसानों की मांग है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है।

 

read more Goods Train Derailment Delhi: बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; 16 रद्द…

 

 

 

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर शंभू बंद

Kisan Mahapanchayatदेशभर के किसानों की तरफ से दिल्ली महापंचायत की घोषणा के बाद हरियाणा में शंभू बॉर्डर को सुबह साढ़े पांच बजे ही सील कर दिया गया है। आंदोलन को देखते हुए यहां रात से ही रास्ता बंद करने की तैयारी की जा रही थी। सड़क बंद होने की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button