Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस का गाना ‘जुगनी’ ऊप्स मोमेंट के साथ हुई रिलीज, देख कर भड़के लोग

Jacqueline Fernandez बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अब अपने नए गाने ‘जुगनी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ये गाना बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गाया है और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, लोग गाने पर टूट पड़े, लेकिन इसमें एक हिस्सा ऐसा था, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, इस म्यूजिक वीडियो में जैकलीन के साथ वार्डरोब मालफंक्शन हो गया है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर मेकर्स को लताड़ लगा रहे हैं।
जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल?
बी प्राक और सोनू ठुकराल के नए गाने ‘जुगनी’ में एक क्लोजअप शॉट है, जिसमें जैकलीन रिवीलिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं और डांस कर रही हैं। लेकिन, ब्लाउज लूज होने के चलते जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन की चपेट में आ गईं। जैसे ही ऑडियंस की नजर में ये वार्डरोब मालफंक्शन आया, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर मेकर्स को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। किसी ने इसे शर्मनाक बताया तो कई का कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर ये रिवीलिंग पार्ट रखा था। विवाद के बीच मेकर्स ने वीडियो को हटाने या जैकलीन के इस सीन को हटाने की जगह बस वीडियो में उस हिस्से को ब्लर कर दिया, जहां जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं, जिसने लोगों का गुस्सा और भड़का दिया।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
यूट्यूब से लेकर x तक पर यूजर ‘जुगनी’ के वार्डरोब मालफंक्शन वाले हिस्से को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक ने पूछा- ‘वीडियो एडिटिंग के दौरान एडिटर को ये गलती कैसे नहीं दिखी?’ एक ने लिखा- ‘ये कैसे हो सकता है, गाने को अपलोड करने से पहले क्या किसी की नजर इस पर नहीं गई।’ वहीं एक ने लिखा- ‘मेकर्स ने जानबूझकर बिना एडिट किए गाना अपलोड किया है, ताकि पब्लिसिटी मिल सके।’ वहीं एक लिखता है- ‘पता चलने के बाद भी गाने के उस हिस्से को कट करने की जगह सिर्फ रिवीलिंग पार्ट को ब्लर कर दिया, शर्मनाक है!’ हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते भी चर्चा में हैं जैकलीन फर्नांडिस
Jacqueline Fernandezअपने फिल्मी करियर से इतर जैकलीन फर्नांडिस लगातार 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने कथित बॉयफ्रेंड और ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी थी। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा हैं, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और भारत में अब तक 132 करोड़ और दुनियाभर में 194 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।



