Earthquake In Mexico: 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कांपी इस देश की धरती, घर से भागे लोग, सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake In Mexico मैक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे सुनामी की चेतावनी जारी की गई और मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। इस ज़बरदस्त भूकंपीय गतिविधि से अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देश भी हिल गए। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप मैक्सिको के शहर प्यूर्टो माडेरो के पास ज़मीन से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे आस-पास के इलाकों में ज़मीन के भीतर तेजी से कंपन हुआ जिससे बिल्डिंग्स हिलने लगीं। कुछ देर के बाद एक और झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.0 थी, जिससे आफ्टरशॉक्स की भी संभावना बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में इमारतें ज़ोर-ज़ोर से हिलती हुई दिखाई दे रही हैं और अलमारियों व दीवारों से सामान गिरता हुआ दिखाई दिया, जबकि इलाके के लोग इमारतों से बाहर निकलते हुए दिखे।
भूकंप के बाद, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने इस इलाके के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया और प्रभावित तटों पर समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव की चेतावनी दी। मौसम विभाग के मुताबिक मैक्सिको और ग्वाटेमाला के तटों पर समुद्र का जलस्तर 0.3 से 1 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
सुनामी का अलर्ट जारी
भूकंप के झटके मेक्सिको की सीमाओं के बाहर भी महसूस किए गए; ग्वाटेमाला सिटी में इमारतें हिलने लगीं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी देश अल साल्वाडोर के निवासियों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
Earthquake In Mexicoइतनी तीव्रता से आए इस भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली है। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन जारी है और अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका राज्य में, गवर्नर सैलोमन जारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य की राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन तुरंत किसी गंभीर नुकसान की खबर नहीं मिली।बता दें कि 7.4 तीव्रता वाले भूकंप को ‘बड़ा’ भूकंप माना जाता है। इस तीव्रता वाले भूकंप बहुत विनाशकारी होते हैं और बड़े इलाकों में भारी तबाही मचा सकते हैं।



