Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई

अवैध तरीके से कबाड़ परिवहन और चोरी की संपत्ति होने के संदेह में की गई वैधानिक कार्रवाई

Raigarh News :  *17 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 15 एवं थाना जूटमिल की टीम ने कल 16 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक माजदा वाहन में परिवहन किए जा रहे भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ को जब्त किया है। सभी मामलों में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

Read More : Covid cases: देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

*पहली कार्रवाई* – थाना पूंजीपथरा 15 जुलाई को की गई, जब मुखबिर की सूचना पर तमनार चौक पूंजीपथरा में घेराबंदी कर माजदा वाहन क्रमांक CG-12-AY-0313 को रोका गया। वाहन चालक देवेन्द्र तिवारी (58 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, कोरबा से पूछताछ करने पर वाहन में लगभग 3 टन 390 किलोग्राम स्क्रैप, टिन का कबाड़ मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹91,530 है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर वाहन (5 लाख रूपये) एवं कबाड़ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

*दूसरी कार्रवाई* – थाना जूटमिल 16 जुलाई को कबीर चौक क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर की गई। छातामुड़ा-काशीराम चौक के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG-13-AB-9599 की जांच में उसमें भारी मात्रा में लोहे एवं टीन का स्क्रैप लोड मिला। चालक महेन्द्र यादव (34 वर्ष), निवासी पलामू (झारखंड) वाहन में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर धर्मकांटा से तौल कराने पर ट्रक सहित कुल वजन 40,630 किलोग्राम पाया गया। वाहन में लोड स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब ₹9 लाख । संदेहास्पद संपत्ति होने के कारण वाहन एवं माल जब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

*तीसरी कार्रवाई* भी 16 जुलाई को जूटमिल पुलिस द्वारा छातामुड़ा गांव के बाहर रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर की गई। मुखबिर सूचना पर ट्रक क्रमांक OR-15-S-0187 की जांच में उसमें भी भारी मात्रा में लोहे एवं टीन का स्क्रैप लोड मिला। चालक दुर्योधन पाणिग्रही (52 वर्ष), निवासी बरगढ़ (ओडिशा) से दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। धर्मकांटा में तौल कराने पर ट्रक सहित कुल वजन 35,410 किलोग्राम पाया गया तथा लोड स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब ₹8 लाख । वाहन एवं स्क्रैप को जब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया।

*”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अवैध कबाड़ के कारोबार पर लगातार जारी सख्त अभियान का हिस्सा है। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों, स्क्रैप सामग्री एवं उसके वास्तविक स्वामित्व की विस्तृत जांच की जा रही है तथा अवैध कबाड़ के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पतासाजी जारी है।

Read More : Gold Silver Rate Today: एक झटके में ₹5000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

“रायगढ़ पुलिस अवैध कबाड़ के कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही है। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कबाड़ की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क पर पुलिस की पैनी नजर है।”

Related Articles

Back to top button