बिजनेस

LPG cylinder on Instamart: Instamart और HPCL के बीच हुई बड़ी डील, अब ऑनलाइन मिनटों में घर पहुंचेगा 10 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर

LPG cylinder on Instamart भारत के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश में पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की जाएगी. इसके तहत ग्राहक Instamart एप के जरिए घर बैठे LPG सिलेंडर का ऑर्डर कर सकेंगे.

 

पहले ऑर्डर को नए सिलेंडर की खरीद माना जाएगा। इसके बाद के रिफिल ऑर्डर खाली सिलेंडर वापस करके दिए जाएंगे. ऑर्डर करने के लिए किसी भी मौजूदा घरेलू LPG कनेक्शन का होना अनिवार्य नहीं है.

 

 

इस साझेदारी के साथ ही HPCL के नए लॉन्च किए गए ‘HP Navya’, जो अगली पीढ़ी का 10 किलोग्राम का कम्पोजिट LPG सिलेंडर है उसकी भी बाज़ार में शुरुआत हो रही है.

 

यह सर्विस सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू होगी, जहां कस्टमर इंस्टामार्ट ऐप के जरिए सीधे HP Navya सिलेंडर और मौजूदा 5 किलो मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

 

 

read more Gold and Silver Price on MCX: सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹2,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

 

 

LPG cylinder on Instamart, इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि कंपनी ने किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनने के लिए विस्तार किया है. HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी सुरक्षा और भरोसे पर ज़ोर देते हुए “नए भारत” के लिए LPG को ज़्यादा सुलभ बनाने पर ध्यान दे रही है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button