Railway Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जनरल टिकट पर नया नियम लागू

Railway Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो अहम बदलाव किए हैं. 15 जुलाई से IRCTC की नई वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने की तैयारी है. अब यात्रियों को बार-बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार जानकारी सेव करने के बाद सिस्टम उसे याद रखेगा. पॉप-अप और अनावश्यक स्क्रीन्स हटा दिए गए हैं. सभी क्लास की सीट एक ही स्क्रीन पर दिखेगी. चेकआउट प्रोसेस को छोटा कर दिया गया है.
जनरल टिकट पर सख्त नियम
रेलवन ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर अब फोटो वाला पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है. रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट पर यह नियम लागू नहीं होगा. लेकिन ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को यात्रा के दौरान मूल आईडी साथ रखनी होगी. टिकट केवल उसी मोबाइल नंबर पर वैध होगा जिससे बुकिंग हुई है. व्हाट्सएप पर शेयर किया गया टिकट या स्क्रीनशॉट मान्य नहीं होगा.
3 प्रतिशत बोनस स्कीम अब भी जारी
Railway Ticket Rulesरेलवन ऐप के आर-वालेट से जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाली 3 प्रतिशत बोनस स्कीम को 24 अगस्त 2028 तक बढ़ा दिया गया है. ये बदलाव बुकिंग को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ अनधिकृत टिकट उपयोग को भी रोकेंगे. यात्री टिकट बुक करने के बाद मूल आईडी साथ रखें और टिकट उसी मोबाइल में चेक करें. 15 जुलाई के बाद नए अपडेटेड IRCTC पोर्टल पर बुकिंग का लाभ लिया जा सकता है.



