Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 नाबालिग, पुराना दरवाजा तोड़कर भाग निकले – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 नाबालिग, पुराना दरवाजा तोड़कर भाग निकले

Chhattisgarh current news अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। अपचारी बालकों के फरार होने की सूचना मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया है। बालकों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का है। (यहां 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

read more Chhatisgarh Samachar : दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

पहले भी भाग चुके हैं 13 अपचारी बालक

Chhattisgarh current news बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे। उस घटना में फरार हुए दो अपचारी बालकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी फरार बालकों की तलाश में जुटी है

Related Articles

Back to top button