Redmi Note 17: 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 सीरीज की धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Redmi Note 17: 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 सीरीज की धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 17  और Redmi Note 17 Pro लॉन्च हो गए हैं। रेडमी के ये दोनों मिड बजट फोन बड़ी बैटरी के साथ-साथ दमदार कैमरे के साथ आते हैं। रेडमी की ये सीरीज पिछले साल आई Redmi Note 15 सीरीज का अपग्रेड है। इस नई सीरीज में 9000mAh तक की बैटरी मिलेगी। Redmi Note 17 सीरीज के ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं। हालांकि, इन दोनें फोन के फीचर्स में अंतर है। प्रो मॉडल में बड़ी बैटरी के साथ बेहतर कैमरा मिलेगा।

 

 

Redmi Note 17 सीरीज की कीमत

Redmi Note 17 को तीन स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1299 (लगभग 18,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये) और CNY 1599 (लगभग 23,000 रुपये) है। इसे ब्लैक, लाइट वाटर ग्रीम और मिटिऑर पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

 

Redmi Note 17 Redmi Note 17 Pro

Redmi Note 17 Redmi Note 17 Pro
6GB + 128GB CNY 1299 (लगभग 18,000 रुपये)
8GB + 128GB CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये) CNY 1599 (लगभग 22,700 रुपये)
8GB + 256GB CNY 1599 (लगभग 23,000 रुपये) CNY 1899 (लगभग 26,900 रुपये)
12GB + 256GB CNY 2199 (लगभग 32,600 रुपये

 

Redmi Note 17 Pro भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1599 (लगभग 22,700 रुपये) है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1899 (लगभग 26,900 रुपये) और CNY 2199 (लगभग 32,600 रुपये) है। इसे ब्लैक, नेबुला पर्पल, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

 

 

Redmi Note 17

रेडमी का यह फोन 7 इंच के बड़े FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

 

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 8000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 दिया गया है।

 

Redmi Note 17 Redmi Note 17 Pro

Redmi Note 17 Redmi Note 17 Pro
डिस्प्ले 7 इंच, 120Hz, OLED 6.83 इंच, 1.5K AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB 12GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 45W 9000mAh, 67W
कैमरा 50MP, 8MP 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

 

इस प्रो मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

 

read more Raigarh News : लंबित पेंशन के हक की लड़ाई में जनसहयोग की अपील — शाखा यादव

 

 

Redmi Note 17कैमरे की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 50MPका मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 9000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

 

Related Articles

Back to top button