IDBI SO Recruitment 2026: IDBI बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की तारीख पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल – RGH NEWS
जॉब अलर्ट

IDBI SO Recruitment 2026: IDBI बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की तारीख पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल

IDBI SO Recruitment 2026

बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका. क्योंकि आईडीबीआई बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का घोषणा किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 14 जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएगी जिसकी निर्धारित अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

Read More:Health Tips: मानसून में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, देखे लिस्ट में फूड नाम!!

योग्यता होंगी

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक/ लॉ में ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ एमएससी आदि निर्धारित योग्यता प्राप्त की हो।

idbi first bank

न्यूनतम /अधिकतम आयु सीमा 

इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम न्यूनतम आयु पदानुसार 25/ 35 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35/ 40/ 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

आवेदन फीस 

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1050 रुपये और एससी, एसटी, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
ऑडिट- इन्फॉर्मेशन सिस्टम  (IS) 10
इंफ्रास्ट्रचर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD) प्रीमाइसेस 8
लीगल 9
सिक्योरिटी ऑफिसर 4

Read More: Rashifal For Today : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा धन लाभ, किसके रिश्ते में दरार, पढ़े 12 राशियों का हाल

आवेदन की प्रक्रिया

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल idbi.bank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

 

Related Articles

Back to top button