Bullet Trains Five Update: केंद्रीय रेल मंत्री “अश्विनी वैष्णव” ने बुलेट ट्रेन पर दिए 5 बड़े अपडेट, जाने किन रूटों पर चलेगी और कब होगी लॉन्च!

Bullet Trains Five Update:भारत में बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन की निर्माण प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का पहला खंड अगले साल चालू किया जाएगा, और इस प्रोजेक्ट में तेजी से प्रगति हो रही है।
वैष्णव ने कहा, ‘अगले साल, हम मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू करेंगे. इसके बाद, एक-एक करके, हम वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, फिर अहमदाबाद से ठाणे और आखिर में अहमदाबाद से मुंबई तक का काम करेंगे।
मंत्री ने नोवोटेल हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में HYSEA GCCS और IT राउंडटेबल में कहा, ‘यह चरण-दर-चरण और सेक्शन-दर-सेक्शन खुलने की प्रक्रिया है जो अगले साल से शुरू होगी.’

रेल मंत्रालय ने वैष्णव के बयान का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ मंत्री का एक कोट भी लिखा. उसमें लिखा था, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन अपने अगले अध्याय में प्रवेश कर रही है.’
अश्विनी वैष्णव का यह बयान तब आया है जब उन्होंने शनिवार को केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हैदराबाद के कोंडाकल में मेधा बोगीज फैक्टरी का दौरा किया.
‘हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड हब’
अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने से हैदराबाद एक ‘हाई-स्पीड हब’ बनने जा रहा है. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवंटित ₹5,400 करोड़ का रेलवे बजट तेलंगाना में बदलाव ला रहा है
मंत्री ने कहा, ‘पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई और हैदराबाद से बेंगलुरु तक का यह रूट पूरे इलाके के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. हैदराबाद हाई-स्पीड हब बन जाएगा. इससे बहुत ज्यादा विकास होगा और इस पूरे इलाके की अर्थव्यवस्थाएं आपस में पूरी तरह जुड़ जाएंगी.’
यात्रा का समय होगा कम
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पुणे और हैदराबाद से शुरू होने वाले पहले प्रोजेक्ट से यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा; हैदराबाद से मुंबई की यात्रा 2 घंटे 50 मिनट की हो जाएगी; हैदराबाद से अमरावती की यात्रा 1 घंटे 10 मिनट की हो जाएगी; हैदराबाद से चेन्नई की यात्रा 3 घंटे की हो जाएगी और हैदराबाद से बेंगलुरु की यात्रा 2 घंटे 35 मिनट की हो जाएगी.
उन्होंने कहा, ‘इस तरह, पीएम मोदी की ओर से हैदराबाद को तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मिलेंगे,’ और इससे तेलंगाना को बहुत फायदा होगा.’
उन्होंने कहा, ‘इससे राज्य में बड़ा बदलाव आएगा और तेलंगाना का एक बड़ा हिस्सा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दायरे में आ जाएगा. बुलेट ट्रेन जिन तीन दिशाओं में चलेगी, वे तीनों ही तेलंगाना के कई जिलों को कवर करेंगी.’
टेक्नोलॉजी सेक्टर में हुई तरक्की का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि तेलंगाना को केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम्स का काफी फायदा मिला है.
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम के तहत सौ से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है, और तेलंगाना को इसका बड़ा फायदा मिला है. रेलवे के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना को ₹5,400 करोड़ का बजट दे रहे हैं. इसकी वजह से बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है.
Read More : Sahara-SEBI Case: कल सुप्रीम कोर्ट में होंगी अहम सुनवाई, पढ़े रिफंड पर क्या है अपडेट?
बैठक के दौरान, मंत्री ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के चल रहे पुनर्निर्माण के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेज गति से 261 स्टेशनों का काम पहले ही पूरा हो चुका है



