Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है भाव

Petrol – Diesel Price Update:आज रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे हैं, फिर भी घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें घटने का नाम नहीं ले रही हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते जब कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर थीं, कई देशों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। उस समय, कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गया था, लेकिन अब इसके दाम 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच आ गए है

किन शहरों में पेट्रोल के दाम 110 रुपये के पार?
- बेंगलुरु- 111.68 रुपये
- मुंबई- 111.21 रुपये
- कोलकाता- 113.51 रुपये
- हैदराबाद- 115.69 रुपये
- पटना- 113.37 रुपये
- जयपुर- 112.69 रुपये
- तिरुअनंतपुरम्- 115.49 रुपये
- अन्य शहरों में कितना है पेट्रोल का रेट?
- दिल्ली- 102.12 रुपये
- चेन्नई- 107.76 रुपये
- गुरुग्राम- 102.97 रुपये
- नोएडा- 101.96 रुपये
- भुवनेश्वर- 108.97 रुपये
- चंडीगढ़- 101.54 रुपये
- लखनऊ- 101.86 रुपये

डीजल का क्या चल रहा है रेट
- नई दिल्ली – 95.20 रुपये
- कोलकाता – 99.82 रुपये
- मुंबई – 97.83 रुपये
- चेन्नई – 99.55 रुपये
- गुरुग्राम – 95.64 रुपये
- नोएडा – 99.44 रुपये
- बेंगलुरू – 99.56 रुपये
- भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
- चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
- हैदराबाद – 103.82 रुपये
- जयपुर – 97.78 रुपये
- लखनऊ – 95.36 रुपये
- पटना – 99.36 रुपये
- तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट
यदि आप हर दिन अपने शहर का पेट्रोल और डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट, मोबाइल ऐप और SMS के जरिए हर प्रतिदिन नए रेट जान सकते हैं.
Read More: Health News: मानसून में डायरिया से बचना है, तो अपनाएं ये 5 फूड सेफ्टी टिप्स
इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें. भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं. वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं.



