PNB: पंजाब नेशनल बैंक ने किया कई सेवाओं के शुल्क में बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू – RGH NEWS
बिजनेस

PNB: पंजाब नेशनल बैंक ने किया कई सेवाओं के शुल्क में बदलाव, 1 अगस्त से होगा लागू

PNB पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सीएमएस और NACH सेवाओं के शुल्क में बदलाव का ऐलान किया है। एनएसीएच, यूपीआई और डायरेक्ट डेबिट मैंडेट बिजनेस सर्विस के लिए नए नियम 1 अगस्त से लागू होने वाले हैं। कुछ सर्विस के लिए शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है, वहीं कुछ के लिए चार्ज कम भी किया गया है। इस बात की जानकारी पीएनबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

 

एनपीसीआई द्वारा बढ़ाए गए नॉन स्पॉन्सर मैंडेट बेस्ट डेबिट ट्रांजेक्शन (NACH इनवार्ड डेबिट-पीएनबी ग्राहक) के लिए मैंनडेट रजिस्ट्रेशन पर कॉर्पोरेट को 10 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा, पहले यह शुल्क 5 रुपये प्रति मैंडेट था। हालांकि पीएनबी ग्राहकों के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कॉर्पोरेट के लिए ट्रांजेक्शन चार्जेस को 2.50 रुपये बढ़ाकर 2.70 रुपये प्रति लेनदेन कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ेंNTA NEET Fee Refund: NTA NEET Fee रिफंड के लिए कल तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, जानिए क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस

 

स्पॉन्स किए गए कॉर्पोरेट के लिए एनएसीएच मैंडेट रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क 10 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया गया है, जो पहले 50 रुपये प्रति मैंडेट था। ट्रांजेक्शन चार्जेस को दो रुपये से घटकर 0.70 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया गया है।

 

डेबिट डायरेक्ट मैंडेट के लिए नए शुल्क 

कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए बैंक द्वारा स्पॉन्सर किए गए डायरेक्ट डेबिट मैंडेट शुल्क में भी बदलाव किया गया है। मैंडेट रजिस्ट्रेशन फीस को 20 रुपये से घटकर 10 रुपये प्रति मैंडेट कर दिया गया है। वहीं पीएनबी ग्राहकों के लिए यह शुक्ल 150 रुपये बना रहेगा। कॉर्पोरेट के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज को 3 रुपये से घटकर 0.70 रुपये प्रति मैंडेट किया गया है। ट्रांजैक्शन रिटर्न चार्ज को 20 रुपये प्रति लेनदेन से घटाकर 2 रुपये प्रति रिटर्न कर दिया गया। \

 

यूपीआई मैंडेट के जुड़े नए नियम 

PNBयूपीआई मैंडेट इनवर्ड के लिए भी नया शुल्क 1 अगस्त से लागू होने वाला है। मैंडेट रजिस्ट्रेशन के लिए पीएनबी ग्राहकों को 125 रुपये प्रति मैंडेट का भुगतान करना होगा। वित्तीय कारणों के लिए ट्रांजेक्शन रिटर्न चार्जेस 250 रुपये प्रति लेनदेन किया गया है। पहले यह निर्धारित नहीं होता था, इसकी जिम्मेदारी बैंक की होती थी

Related Articles

Back to top button