Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Gold Silver Rate 6 July अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई नरमी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। 6 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जेवर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

 

कम बजट वाले आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का रेट 1,10,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी का भाव 2,32,500 रुपये से लेकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर बना हुआ है। इनमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। इस वजह से आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ेंMumbai Mankhurd Incident: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

 

वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल मामूली बदलाव के साथ $71 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग $68.10 प्रति बैरल के आसपास है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव थोड़ा और कम हुआ है वहीं निवेशकों ने सराफा बाजार से मुनाफावसूली शुरू कर दी है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड 4190.50 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है और स्पॉट सिल्वर 62.965 डॉलर प्रति औंस आसपास आ गए हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों और अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पर असर डाला है और सोने की कीमतों को भी प्रभावित किया है।

 

वर्तमान में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.00 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में मजबूती आने से भारतीय रुपया (₹95.23 से ₹95.28) दबाव में है। रुपया डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय आयातकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जो घरेलू बाजार में कीमतों को बहुत ज्यादा गिरने नहीं दे रहा है।

 

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

 

Gold Silver Rate 6 Julyसोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Related Articles

Back to top button