Bank Holidays 6 July 2026: कल 6 जुलाई को देश के कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक! घर से निकलने से पहले देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays 6 July 2026 : : जुलाई का नया महीना शरू हो गया है। ऐसे में जुलाई के महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। बता दे कि कल यानि सोमवार ) को भी बैंक में अवकाश रहने वाला है ,जुलाई के महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में छुट्टियों का दौर भी शुरू हो गया था।
जुलाई के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट पूरा कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
कल सोमवार 6 जुलाई को कहाँ बंद रहेंगें बैंक ?
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि 6 जुलाई 2026 को मिजोरम में MHIP Day यानी मिजो ह्मेइछे इंसुइखौम पावल दिवस के अवसर पर बैंक बंद ( Bank Holidays 6 July ) रहेंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर वहां की बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा. इन राज्यों में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
जुलाई में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टी
जुलाई के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टी रहेगी ऐसे में ग्राहकों की परेशानियां बढ़ सकती है। अगर आपको बैंक जाना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टी की लिस्ट देख लीजिए।
ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आपको फोन पे गूगल पे यूपीआई पेटीएम आदि के जरिए पेमेंट करना है तो आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं इस काम में आपको परेशानी नहीं होगी।
जुलाई महीने में बैंकों में छुट्टियों कि पूरी लिस्ट
1 जुलाई (बुधवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन
6 जुलाई (सोमवार): एमएचआईपी दिवस
11 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार (Second Saturday)
16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा और हरेला
17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोट सिंग की पुण्यतिथि
21 जुलाई (मंगलवार): खारची पूजा
25 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार (Fourth सैटरडे
31 जुलाई (शुक्रवार):शहीद उधम सिंह शहादत दिवस



