Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में फ्रेश क्राफ्ट बीयर की बिक्री को मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा लायसेंस

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गोवा की तरह अब सीजी में भी अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश यानी क्राफ्ट बीयर मिलेगी। आपको बता दें राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने को मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि इससे अब लोगों को नया विकल्प मिलेगा।
आबकारी विभाग जारी करेगा लाइसेंस
आपको बता दें सरकार का ऐसा मानना है कि इस नए फैसले से लोगों को नया विकल्प मिलेगा। साथ ही इससे होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार की आय भी बढ़ेगी। गौरतलब है माइक्रो ब्रुअरी में लिमिटेड मात्रा में फ्रेश बीयर तैयार की जाती है। इसके बाद इसे उसी मौजूद रेस्तरां या ग्राहकों को सर्व किया जाता है।
अभी तक कहां कहां बिकी है माइक्रो ब्रुअरी
आपको बता दें बेंगलुरु को देश की ‘क्राफ्ट बीयर कैपिटल’ माना जाता है। इसके अलावा ये कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गोवा जैसे प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी का चलन पहले से ही है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ भी इसकी लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।
लाइसेंस पाने के क्या हैं नियम
आपकेा बता दें माइक्रो ब्रुअरी का लाइसेंस पाने के लिए कारोबारियों को 10 लाख रुपए की फीस देनी होगी। पहले ये सालाना 25 लाख रुपए थी। हालांकि, लाइसेंस लेने के साथ ही कारोबारियों को लाइसेंस फीस का 25% हिस्सा सुरक्षा राशि के रूप में पहले से जमा करना होगा।
Chhattisgarh newsसाथ ही इसे स्टार्ट करने के लिए 4 हजार वर्गफीट का एरिया होना जरूरी होगा। इसमें एक माइक्रो ब्रुअरी को रोजाना ज्यादा से ज्यादा 1 हजार लीटर क्राफ्ट बीयर बनाने की परमिशन होती है।लाख रुपए कर दिया गया है



