Raigarh News : महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

ज्ञापन के 24 घंटे के भीतर नगर निगम की टीम पहुंची मौके पर, जनसमस्याओं के समाधान हेतु महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश

Raigarh News :  रायगढ़ :- कल भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री , वार्ड क्रमांक 14 निवासी ओमकार तिवारी के द्वारा महापौर श्री जीवर्धन चौहान को ज्ञापन सौंपा गया था , ज्ञापन में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जाम नालियों एवं नालों की सफाई, संभावित जलभराव की रोकथाम तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राउत गली, राम मंदिर से हरिहर निवास मार्ग, बंगला मुखी के पीछे स्थित नाला, राठौर निवास से पुल तक का नाला तथा गुरु टावर के पीछे चर्च के समीप स्थित नाले सहित अन्य स्थानों पर शीघ्र सफाई कराने का आग्रह किया गया था।

Read More : CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान आज स्वयं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 14 पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा की तथा समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा— जनसेवा ही हमारा लक्ष्य है

इस दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही हमारा लक्ष्य है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड की समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए नालियों एवं नालों की सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसके पश्चात भाजपा नेता ओमकार तिवारी ने महापौर श्री जीवर्धन चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर स्वयं मौके पर पहुंचना संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

 

श्री तिवारी ने नगर निगम प्रशासन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वार्ड क्रमांक 14 की सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी वार्डवासियों की प्रत्येक समस्या को पूरी गंभीरता से संबंधित मंच तक पहुंचाकर उसके निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Read More: Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 2 हजार रुपये तक बढ़ गई फीस

उपस्थित रहे :

एमआईसी सदस्य मुक्ति प्रसाद, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद नेहा देवांगन, छाया पार्षद पति बबलू गुप्ता, अनिल कटियार सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

“जनसेवा हमारा संकल्प है, और वार्डवासियों के हितों की रक्षा के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

Related Articles

Back to top button