Delhi Fire incident: मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक – RGH NEWS
देश

Delhi Fire incident: मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire incident राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन  इलाके के पास बुधवार तड़के मजदूरों की एक बस्ती में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टिन-शेड से बनी करीब 200 अस्थायी झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में करीब 200 टिन-शेड पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

 

 

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, उन्हें सुबह 3:02 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि इलाके में एक इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई है। शुरुआती आग तेजी से फैलते हुए पास-पास बने टिन-शेड रूम्स तक पहुंच गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। शुरुआत में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए इसे बड़ा ऑपरेशन घोषित किया गया और करीब 20 दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Read more EPFO: EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चे

 

Delhi Fire incidentदिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की झुग्गी बस्ती में बुधवार तड़के लगी भीषण आग पर सुबह करीब 5:30 बजे काबू पा लिया गया। इस हादसे में लगभग 200 अस्थायी टिन-शेड आवास जलकर खाक हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग के दौरान कई एलपीजी सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और अधिक फैल गई और स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया। दमकल विभाग ने शुरुआत में दो गाड़ियां मौके पर भेजीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए इसे बड़े स्तर का ऑपरेशन घोषित किया गया और करीब 20 दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया।

 

 

Delhi Fire incidentफायर ऑफिसर संदीप दुग्गल नेबताया कि घटनास्थल सेना भवन के पास स्थित है, जहां मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी टिन शेड आवास बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि यहां छोटे एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था और अंदर बिजली के तार भी बेतरतीब तरीके से फैले हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने के सही कारण की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती, लेकिन प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि एलपीजी सिलेंडर या बिजली के तारों में से किसी एक कारण से आग लगी हो सकती है। इस हादसे में करीब 200 अस्थायी आवास जलकर खाक हो गए, जबकि राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button