Health tips: सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

Health tips हल्दी हमारे किचन का वो मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। यूट्यूब चैनल ‘हेल्दी हमेशा’ (Healthy Hamesha) के फाउंडर डॉ. सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से कौन से फायदे मिलते हैं और इसे पीने का सही तरीका क्या है?
खाली पेट हल्दी पानी पीने फायदे:
सूजन होती है कम: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में सूजन आना बेहद आम है। सूजन आपके चेहरे से लेकर जोड़ों कहीं भी हो सकती है। ऐस में हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज शरीर से सूजन की समस्या को कंट्रोल करता है।
इम्यून होता है बूस्ट: अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए आप हल्दी पानी का सेवन करें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली योगिक है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है।
Read more CBSE 12th re-evaluation result 2026: CBSE 12वीं का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: हल्दी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इंसुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करता है जिससे शुगर को कंट्रोल करना आसान होता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन ज़रूर करें।
लिवर को करता है डिटॉक्स: लिवर को डिटॉक्स करने में हल्दी का पानी बेहद फायदेमंद है। कई स्टडीज के अनुसार, हल्दी में जो करक्यूमिन यौगिक पाया जाता है वह आपके लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर है।
स्किन के लिए फायदेमंद: हल्दी का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे शरीर से वेस्टेज निकल जाते हैं। इससे स्किन नेचुरली ग्लो करती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को अंदर से पोषण मिल सकता है और चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
हल्दी पानी पीने का सही तरीका?
Health tipsसुबह एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पानी को खाली पेट पी जाएं। हालांकि, अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर को ज़रूर कंसल्ट करें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)



