Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका – RGH NEWS
देश

Maharashtra Hanuman Temple: बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर में छत गिरने से 20 से 25 लोग दबे होने की आशंका

Maharashtra Hanuman Temple महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में 20 से 25 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है. हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं तथा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना है और इसके लिए पूरे जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.

 

 

घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को उपचार के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की भी प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है. प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.

 

 

ये भी पढ़ेंFDC Drugs Banned: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एम्बुलेंस बुलाई गई हैं और चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं.

 

 

घटनास्थल पर कई अधिकारी मौजूद

Maharashtra Hanuman Templeइस भयानक हादसे के बाद मंत्री मेघना बोरदिकर ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं. उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर उन्हें तत्काल सभी आवश्यक राहत सामग्री और क्रेन घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है. इसी तरह, एनसीपी विधायक राजेश विटेकर और जिले के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

 

फिलहाल, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना है और इसके लिए पूरे जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.

 

Related Articles

Back to top button