Air Fryers: एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Air Fryers: एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

Air Fryers आजकल लोग काफी हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ऑयली फूड्स को एयर फ्रायर पर बनाना शुरू कर दिया है। एयर फ्रायर में तेल का इस्तेमाल नहीं होने से इन दिनों हर मिडिल क्लास फैमिली में इसका क्रेज़ खूब बढ़ा है। लेकिन क्या इसके इस्तेमाल से कैंसर की संभावना भी बढ़ी है? कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्णा ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर के बताया है कि सच्चाई क्या है?

 

 

क्या है एयर फ्रायर?

एयर फ्रायर एक मिनी कन्वेक्शन ओवन है, जो हॉट एयर सर्कुलेट करता है और खाने के आसपास गर्म हवा को अच्छी तरह से फैलाता है जिसे खाना कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाता है। साइंस के अनुसार, इसमें कोई भी रेडिएशन या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेस नहीं है। यह सिर्फ हीट है, अगर इसे डीप फ्रायर से तुलना करें तो इसमें 80 प्रतिशत से भी कम तेल का इस्तेमाल होता है।

 

एयर फ्रायर में खाना पकाना है सुरक्षित

डॉ. तरंग कृष्णा, कहते हैं कि एयर फ्रायर में खाना पकाना सुरक्षित है क्योंकि इसमें कोई रेडिएशन नहीं है न ही इसका इस्तेमाल करते समय ऑयल का इस्तेमाल होता है। कम ऑयल का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप कैलोरी कम ले रहे हैं जिससे आप मोटापे का शिकार नहीं होंगे। मोटापा कई गंभीर बीमारियों का जन्म देता है। यानी एक तरह से एयर फ्रायर में बना खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

 

Read more Rashifal: खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

 

 

 

एयर फ्रायर का इस्तेमाल कब होता है नुकसानदायक?

जब एयर फ्रायर में खाना पकाना सुरक्षित है तब यह अफवाह कहां से फैली कि इससे कैंसर हो सकता है। तो, हम आपको बता दें, एयर फ्रायर में एक केमिकल निकलता है जिसका नाम है एक्रिलामाइड। जब भी स्टार्च वाले फूड्स जैसे आलू, ब्रेड या चिप्स हाई टेम्प्रेचर पर पकाए जाते हैं तब एक केमिकल रिएक्शन होता है जिसमें एक्रिलामाइड बनता है। इंटरनेशन एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के जानवरों पर किए गए स्टडी में एक्रिलामाइड को कैंसर पैदा करने वाला कारक माना गया है। हालाँकि, इंसानों में भोजन के जरिए जाने वाले एक्रिलामाइड और कैंसर के बीच कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। 2024 में एक लाख से ज़्यादा लोगों पर एयर फ्रायर को लेकर स्टडी की गयी जिसमें लोगों में कैंसर का कोई रिस्क नहीं मिला।

 

Air Fryersहालांकि, इस बात का ध्यान रखें जब आप एयर फ्रायर पर ओवर कुकिंग करते हैं तब एक्रिलामाइड बनना शुरू होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए एयर फ्रायर खाना बनाते समय उसे कभी ओवर कूक न करें और न ही ज़्यादा ब्राउन करें वरना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Related Articles

Back to top button