Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार आरोपी और फरार वारंटियों पर अभियान स्तर पर कार्रवाई की जा रही है" — एसएसपी शशि मोहन सिंह

Raigarh News :  *17 जून, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधों के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे *”ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत कोतवाली पुलिस को मार्च माह में हुई लूट की वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीएसपी मयंक मिश्रा के सुपरविजन में कोतवाली पुलिस ने युवक से नगद रकम और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों सहित लूटा गया मोबाइल कम कीमत में खरीदकर उपयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

लूट के प्रार्थी सुमित सिकदार पिता नरेन्द्र सिकदार उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी बोईरदादर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा 17 मार्च को थाना कोतवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.03.2026 को वह अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AU-0151 से मुर्गा लेकर तुमीडीह बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय रात्रि लगभग 11:30 बजे उर्दना तिराहा के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जेब में रखे ₹7,000 नगद और पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 309, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच लूटे गए मोबाइल के उपयोग में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल धारक आदित्य चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उक्त मोबाइल आशु बरेठ से मात्र ₹800 में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर गवाहों के समक्ष लूटा गया पोको मोबाइल जब्त किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने धांगरडीपा में दबिश देकर आशु बरेठ पिता गगन बरेठ उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ मंन उसने अपने साथियों आशीष महंत एवं श्याम बरेठ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि तीनों ने उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान स्थान पर पीड़ित को रोककर पैसे की मांग की थी तथा विरोध करने पर मारपीट कर ₹7,000 नगद एवं पोको मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

आरोपी आशु बरेठ के मेमोरण्डम पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AZ-6176 को धांगरडीपा से जब्त किया। वहीं सह आरोपी श्याम बरेठ पिता राजेश बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने भी अपराध करना स्वीकार किया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पूर्व में लूटपाट के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल में निरुद्ध है।

चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद अत्यंत कम कीमत पर मोबाइल खरीदकर उपयोग करने के कारण आरोपी आदित्य चौधरी के विरुद्ध धारा 317(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी (1) आशु बरेठ, (2) श्याम बरेठ एवं (3) आदित्य चौधरी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक सत्यवान लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. आशु बरेठ पिता गगन बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।
2. श्याम बरेठ पिता राजेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।
3. आदित्य चौधरी पिता सुरेश चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।

Read More : Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*”रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। लूट, चोरी, राहजनी और ऐसे अपराधों से अर्जित संपत्ति को खरीदने, छिपाने अथवा उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी समान रूप से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र कानून के दायरे में लाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।”*

Related Articles

Back to top button