Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Bikaner Tragic Road Accident राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू कार और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटे के पास घटित हुआ. कार में सवार सभी 7 लोग हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ही परिवार के थे. वे सभी बीकानेर के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम मुकाम मुक्तिधाम में धोक लगाकर वापस हारियाणा जा रहे थे.
एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 6
हादसा इतना भयावह था कि घटना के दौरान कार में सावर 2 महिला , 1 बच्ची और 4 पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मरने वालों का आंकड़ा कम था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. हालांकि मृतकों की आधिकारिक पहचान और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
.
मासूम बच्ची की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
Bikaner Tragic Road Accidentइस दिल दहला देने वाले हादसे में एक मासूम गंभीर रूप से घायल हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है.



