रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अंडर 19 का क्रिकेट ट्रायल 14 जुलाई को* *15 खिलाडिय़ों का होगा चयन स्टेट ट्रायल हेतु…*

RGHNEWS रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 19 का ट्रायल लेकर छत्तीसगढ़ की टीम बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसके तारतम्य में जिला क्रिकेट संघ द्वारा ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई को संस्कार स्कूल कैम्पस स्थित सीमेंट पिच पर दोपहर 2:00 बजे खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल हेतु खिलाड़ी आधा घंटा पूर्व चयन स्थान पर पहुंचे। इसके लिए चयनकर्ता के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी एवं महेन्द्र साव को मनोनित किया गया है। ये खिलाडिय़ों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी कौशल के आधार पर 15 खिलाडिय़ों का चयन करेंगे। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।

यह है नियमावली

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑनलाईन रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही ट्रायल में शामिल हो पाएंगे। यदि किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो कोष्टापारा रोड स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में शाम 5 से 8 बजे तक ओरिजनल प्रमाण पत्र के साथ पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। अंडर 19 हेतु कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2002 रखी गई है। इसके पूर्व पैदा हुए खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे। खिलाडिय़ों को ट्रायल में सफेद क्रिकेट कीट व ड्रेस अपना खुद का अन्य सामान आदि लाना होगा। डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है साथ ही मेनुअल जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button