मनोरंजन

*✍️रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली अजीबो गरीब घटना….बहु बनी ससुर के बच्चो की माँ… पति था नाबालिक…*

बदायूं, उत्तर प्रदेश। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक और अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। जहां पूर्व पति की पुलिस शिकायत के बाद ससुर और बहु के रिश्ते का खुलासा हुआ है। बिसौली पुलिस थाने में दर्ज हुए इस मामले में पता चला है कि पीड़ित युवक की शादी साल 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई।युवक ने बताया कि तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। लेकिन उसे सालों बाद पता चला कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस उसके पिता और पत्नी को पकड़कर ले आई।पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि अपने पूर्व पति से वह परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। पूर्व पति की शिकायत पर जांच कर ही पुलिस को शादी के कागजात के आधार पर छोड़ना पड़ा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button