Big Breaking: बड़ा हादसा; ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री.. 4 की मौत

Big Breaking मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास एक ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद कई यात्रा ट्रेन से नीचे कूद गए। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन ने कई लोगों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर रेलवे और व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रेन में आग लगने की अफवाह
दरअसल, मुरैना में ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जा रही थी। इसी दौरान यात्रा कर रहे यात्रियों ने आग लगने की अफवाह फैला दी। आग लगने की अफवाह सुनते ही कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान मेन ट्रैक पर पातालकोट ट्रेन आ गई। ट्रेन आने की वजह से लोगों को कहीं और भागने का समय नहीं मिल सका। इस वजह से ट्रेन ने कई यात्रियों को टक्कर मार दी, जो पटरी पर मौजूद थे। पूरा मामला मुरैना के हेतमपुर स्टेशन का बताया जा रहा है।
दूसरी ट्रेन की चपेट में आए यात्री
जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार की शाम करीब 16:15 बजे का बताया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर (HET)–धौलपुर (DHO) रेलखंड के बीच यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के जनरल कोच में किसी यात्री द्वारा अलार्म चेन पुलिंग (ACP) कर दी गई। इसके बाद गाड़ी सेक्शन में रुक गई। प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हुई है।
हादसे में चार लोगों की मौत
Big Breakingइस हादसे को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि धौलपुर के पास कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और नीचे उतर गए। जब वे पटरी पार कर रहे थे, तो दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई। इसमें रेलवे की कोई गलती नहीं है। यह मामला चेन खींचने और यात्रियों के गलत जगह पर पटरी पार करने का है। इस हादसे में मृतकों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है



