Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Chhattiagarh news छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी किए जा रहे गांजा की खेप को जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है. यह खेप ट्रक में भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी. मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बसंतपुर थाना का है. ओडिशा के सोनपुर से एक ट्रक (RJ 14 GU 9078) में भारी मात्रा में गांजा लेकर लाया जा रहा था. शातिर तस्करों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी की प्लानिंग की थी. मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई.
Read more Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 जून से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम
Chhattiagarh newsपुलिस ने नाकेबंदी कर शुक्रवार तड़के 3 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया. आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया. दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए. बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही.
Chhattiagarh newsशुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवई की गई है. दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.



