Gold Rate 12 June: म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग के बीच सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश; 1.09 लाख रुपये तोला के करीब आया भाव... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate 12 June: म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग के बीच सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश; 1.09 लाख रुपये तोला के करीब आया भाव…

Gold Rate 12 June देशभर में सोने की कीमतों में लगातर दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज 12 जून की सुबह 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने के भाव में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,09,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,100 रुपये गिरकर 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,072.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

आज दिल्ली में सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम 24 कैरेट (24K) 22 कैरेट (22K) 18 कैरेट (18K)
1 ग्राम ₹14,578 (-₹1) ₹13,364 (-₹1) ₹10,937 (-₹1)
8 ग्राम ₹1,16,624 (-₹8) ₹1,06,912 (-₹8) ₹87,496 (-₹8)
10 ग्राम ₹1,45,780 (-₹10) ₹1,33,640 (-₹10) ₹1,09,370 (-₹10)
100 ग्राम ₹14,57,800 (-₹100) ₹13,36,400 (-₹100) ₹10,93,700

 

क्यों घट रही हैं सोने की कीमतें?

सोने के दाम में गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण हैं। निवेशक अभी भी महंगाई को लेकर चिंतित हैं और ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आने से भी सोने पर दबाव बना है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की मांग कमजोर पड़ जाती है। जिससे इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।

 

अमेरिका-ईरान घटनाक्रम पर बाजार की नजर 

वैश्विक बाजार की नजर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को रोक दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और समझौते के मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। इस खबर का असर सोने और अन्य कमोडिटी बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (Gold Prices in Major Cities)

Gold Rate 12 Juneदिल्ली और लखनऊ में 18 कैरेट सोना 1,09,370 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,220 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक 1,13,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में यह 1,09,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button