Jio: Jio का शानदार प्लान, 84 दिन वाले सस्ते प्लान में मिलेगा सबकुछ फ्री – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Jio: Jio का शानदार प्लान, 84 दिन वाले सस्ते प्लान में मिलेगा सबकुछ फ्री

Jio यूजर्स के लिए कंपनी के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली डेटा समेत OTT ऐप्स का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक सबसे सस्ता प्लान है, जिसे कंपनी ने अपनी वेबसाइट Jio.com पर लिस्ट किया है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

 

Read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में शराब की ओवर रेटिंग पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; 4 अधिकारी सस्पेंड, 8 को नोटिस

 

84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

रिलायंस जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान को Value सेक्शन में रखा है यानी यह सबसे अफोर्डेबल प्लान है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ इस प्लान में दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है। साथ ही, 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है।

 

जियो का 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

 

Jio का यह प्रीपेड प्लान 799 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को Jio TV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने इस रिचार्ज प्लान में फिलहाल Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरज मिलेगा, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है।

 

Jio का जलवा बरकरार

TRAI का हाल में आई मंथली सब्सक्राइबर्स रिपोर्ट में Jio का जलवा बरकरार है। कंपनी ने अप्रैल के महीने में करीब 29.42 लाख नए सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी लगातार सब्सक्राइबर्स के मामले में देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनी हुई है। इस समय जियो के पास कुल 499.28 मिलियन यानी लगभग 49.28 करोड़ टेलीकॉम यूजर्स हैं।

 

Jioअप्रैल के टेलीकॉम डेटा के मुताबिक, भारत में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्यां में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अप्रैल के महीने में ज्यादा वायरलेस यूजर्स जोड़े हैं। इस समय भारत में फिक्स्ड वायरलेस यूजर्स की संख्यां 1,282.33 मिलियन यानी लगभग 1.28 अरब हैं। मोबाइल यूजर्स के साथ-साथ ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्यां भी तेजी से बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button