Chhattisgarh news: स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news दुर्ग के उतई पुलिस ने नकली सोने को असली सोने बताकर बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली सोने की बिस्किट,सिक्के,कार और मोबाइल फोन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

प्रार्थी जितेंद्र साहू ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 2 जून को उसके परिचित के दिनेश टंडन अपने अन्य दोस्तों के साथ उसे गाड़ाडीह होटल के पास बुलाकर कहा कि उनके पास बड़ी मात्रा में सोने है और कम कीमत पर बेचे रहे है। प्रार्थी ने लालच में आकर सोने जैसे दिखने वाली धातु की सिल्ली 10 हजार में खरीद ली। प्रार्थी ने जब उसकी जांच कराई तो नकली निकला जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज कराई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

 

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपियों द्वारा लोगो को जमीन में गड़ा हुआ हांडा मिला है और उस हांडा में सोने की बिस्किट और सिक्के प्राप्त हुआ कहकर लोगो को आरोपियों द्वारा सोने जैसे दिखने वाले धातु को असली सोने का बताकर कम कीमत बेचकर फरार हो जाते थे। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी के परिचित के दिनेश टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।आरोपी दिनेश टंडन के निशानदेही पर पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें छग के अलावा एक आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है।पुलिस ने इस मामले दिनेश टंडन,निवासी गाड़ाडीह दुर्ग ,पन्नालाल कुर्रे,निवासी कोरबा,गणेश राम गंधर्व निवासी कबीरधाम,रामस्वरूप रौतेल निवासी डिंडोरी मध्यप्रदेश और भानुप्रताप डहरिया निवासी पाटन दुर्ग को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से 1 किलो से अधिक नकली सोने और सिक्के,वैगन आर कार और मोबाइल फोन बरामद किए है।

 

Chhattisgarh newsदुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई थी प्रार्थी के परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा किया उसके पूछताछ करने पर धोखाधड़ी की वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए आरोपी पन्नालाल कुर्रे पूर्व में कोरबा दो वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। नकली सोने बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

Back to top button